पृष्ठ

रविवार, 10 मार्च 2013

बम बम भोले



(महाशिवरात्रि पर सभी मित्रो को बधाई एवं शुभकामनाएं)

शिव के हर रंग  निराले, बोलो बम बम भोले 
भभूत का ये लेप लगाते, बोलो बम बम भोले 

तन नीला नीलाम्बर कहलाते, बोलो बम बम भोले 
रुद्राक्ष और नाग इनके आभूषण, बोलो बम बम भोले 

डमरू, त्रिशूल, नंदी इनके साथी, बोलो बम बम भोले
तीसरी आँख से शत्रु  हैं डर जाते, बोलो बम बम भोले

कालो के काल ये बन जाते, बोलो बम बम भोले 
दुखियो की ढाल ये बन जाते, बोलो बम बम भोले 

गंगा इनकी जटाओ से बहती, बोलो बम बम भोले 
माँ पार्वती संग इनके ही रहती, बोलो बम बम भोले

अमृत कर दान विष खुद पी जाते, बोलो बम बम भोले 
ब्रह्मा, विष्णु संग सृष्टी के सरंक्षक, बोलो बम बम भोले 

रूद्र रूप में तांडव नृत्य करते, बोलो बम बम भोले
रावण राम जैसे भक्त है इनके, बोलो बम बम भोले

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

1 टिप्पणी:

आपकी टिप्पणी/प्रतिक्रिया एवम प्रोत्साहन का शुक्रिया

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...