प्रेम में भावो का
और
भावो में शब्दों का
गहरा नाता है
प्रेम में स्नेह का
और
स्नेह में आदर का
गहरा नाता है
प्रेम में समर्पण का
और
समर्पण में निष्ठा का
गहरा नाता है
प्रेम में गीत का
और
गीत में संगीत का
गहरा नाता है
प्रेम में साथ का
और
साथ में हाथ का
गहरा नाता है
प्रेम में खोने का
और
खोने में पाने का
गहरा नाता है
प्रेम में जिज्ञासा का
और
जिज्ञासा में ज्ञान का
गहरा नाता है
प्रेम में रूठने का
और
रूठने में मनाने का
गहरा नाता है
प्रेम में दोस्ती का
और
दोस्ती में विश्वास का
गहरा नाता है
प्रेम में रिश्ते का
और
रिश्ते में सम्मान का
गहरा नाता है
प्रेम में फूल का
और
फूल में खुशबू का
गहरा नाता है
प्रेम में वफ़ा का
और
वफ़ा में सच्चाई का
गहरा नाता है
प्रेम में प्यास का
और
प्यास में गहराई का
गहरा नाता है
प्रेम में आंखों का
और
आंखों में आँसू का
गहरा नाता है
प्रेम में मन का
और
मन में तस्वीर का
गहरा नाता है
प्रेम में ख़्वाब का
और
ख़्वाब में अहसास का
गहरा नाता है
प्रेम में दूरी का
और
दूरी में जुदाई का
गहरा नाता है
प्रेम में बातों का
और
बातो में प्रेम का
गहरा नाता है
- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल