पृष्ठ

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

 



~ पत्थर फेंकते ये लोग ~

क़ानून का भय नहीं
नेताओ का अमूल्य प्रेम
मिलता सबसे सरंक्षण
पत्थर पकड़ते ये लोग 

देश सुरक्षा से समझौता
आतंकी से प्रेम जतलाते
यही हैं भारत में देशद्रोही
पत्थर पकड़ाते ये लोग
 
केवल वोट बैंक समझ 
इनको मुफ्त में हैं पालते
शिक्षा से रख कर दूर 
इनको पत्थर पकड़ाते ये लोग
 
और फिर

धर्म के नाम पर, 
दूसरे धर्म से चिढ़ते,
आज़ादी के नाम पर 
पत्थर फेंकते ये लोग 

विश्वास केवल विध्वंश पर
मानवता से रहते कोसो दूर
अपनों का ही करते नरसंहार
पत्थर फेंकते ये लोग 

जय श्रीराम के नाम से 
अपने ही भारत देश में 
भड़कते और भड़काते लोग 
पत्थर फेंकते ये लोग 

आरक्षण पर ज्यादा ये रहते
बहुसंख्यक पर फिर भी भारी
अल्पसंख्यक रोना रहता जारी
पत्थर फेंकते ये लोग 

मोदी इनका जी का जंजाल
हिन्दू धर्म को कर बदनाम
आग सेकते विपक्षी नेता
और पत्थर फेंकते ये लोग 

धार्मिक सद्भाव का छेड़ राग
अपनों को भी नहीं छोड़ते
फैलती फिर दंगो की आग 
और पत्थर फेंकते ये लोग

देश को एक जुट होना होगा
समान नागरिकता करना होगा
दंडित और भरपाई करनी होगी
तब सुधरेंगे पत्थर फेंकते लोग 


प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल - १८/०४/२२
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...