पृष्ठ

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

मन की बात

 




तेरे मेरे मन की यहाँ होती बात
देश प्रेम की यहाँ होती बात
दिन प्रतिदिन की यहाँ होती बात
मोदी जी करते हमसे मन की बात
मन की बात, मन की बात

सहज और सरल ढंग से समझाते
हर मुद्दों पर देश की सोच बताते
जनमानस को इसमें शामिल करते
मोदी जी करते हमसे मन की बात
मन की बात, मन की बात

हर भाषा हर राज्य की आती बात
चेतना और चिंतन की होती बात
संस्कृति, संस्कार से जुड़ने की बात
मोदी जी करते हम से मन की बात
मन की बात, मन की बात

नई प्रतिभाओ से मिल बनती बात
देश, विदेश और इतिहास की बात
प्रकृति सरंक्षण व संवर्धन की बात
मोदी जी करते हम से मन की बात
मन की बात, मन की बात

प्रेरक प्रसंगो से जोड़ते सबको
कर्तव्य पथ का मार्ग समझाते
श्रेष्ठ भारत का गौरव हमें बताते
मोदी जी करते हम से मन की बात
मन की बात, मन की बात

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल
१०/२/२०२३
( "मन कि बात प्रतियोगिता" जिंगल हेतु लिखा गया - गीत प्रस्तुति वसुंधरा रतूड़ी )
https://youtube.com/shorts/f2FYTtR0MaE?si=EnSIkaIECMiOmarE

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...