पृष्ठ

शनिवार, 24 अक्टूबर 2015

कोरा ख़त






पल पल का साथ समझ बैठा था जिसे
उसने इंतजार का चौकीदार बना दिया हमें

बिन मिले हमसे, चैन न आता था जिसे
आज वो चैन से रहते है बिना मिले हुए हमें

तस्व्वुर में बना रहता है आना जाना उनका
दिल की बात कहे हुए अब जमाना हुआ हमें

उस नदिया की लहर बनने ख़्वाब था मन में
छोड़ पीछे उसने आज किनारा बना दिया हमें

एहसास दिल के लिख भेजा था ख़त उन्हें
उनकी दरियादिली देखो ख़त कोरा भेज दिया हमें

चाँद तारों में देखकर बात करता था जिससे
आज 'प्रतिबिम्ब' उसने ही खामोश कर दिया हमें 

बुधवार, 21 अक्टूबर 2015

तेरा मिलना





एक भीड़
बिखरी सी आस पास
तेरा  मिलना
बना गया लम्हें खास

वक्त चला
तेरा साथ मिलता गया
इश्क का
हर लम्हा जीता गया

मेरी मोहब्बत
वक्त का सवाल था
तेरी मोहब्बत
वक्त का जबाब था

कुछ पल
हमें बैचेन करने लगे
कुछ एहसास
तन मन बसने लगे

नया दौर
अपना सपना टूटने लगा  
हर पल
इंतजार में गुजरने लगा  

वक्त बदला
साथ फिर छूटने लगा
आज फिर
भीड़ में खो गया 

..... सकता हूँ मैं



देख उदास तुम्हे
भला कैसे मुस्करा सकता हूँ मैं
हाँ रहो खुश तुम
वो प्यार देने की कोशिश कर सकता हूँ मैं

अमानत हो तुम
तुमसे कैसे खुद से दूर कर सकता हूँ
खुशी हो मेरी तुम
हर गम तुम्हारे ले सकता हूँ मैं

चाहता हूँ तुम्हे
चाहत से कैसे मुह मोड़ सकता हूँ
मोहब्बत हो मेरी तुम
तुम्हारे बिन कैसे रह सकता हूँ मैं

अपनाकर मुझे तुमने 
मेरे एहसास को तुमने जगह दी है
अहसान है तुम्हारा प्रिये
हकीकत को कैसे झुठला सकता हूँ मैं

जरुरत न हो जब मेरी
तब उपेक्षा बेहिचक कर सकती हो
प्यार में न सही प्रिये
मुसीबत में काम आ सकता हूँ मैं

शुक्रिया कहना चाहता हूँ
हक़दार नही जिसका मिला वो मुझे
जब लगे लायक नही
कह देना मुझे, दूर जा सकता हूँ मैं


-         प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015

तू.....






हाँ तू शामिल है
मेरी रूह में
भोर से भोर तक
अनगिनत मुलाकाते
महकती है सांस
लिए मिलन की आस
पंखुडियां मोहब्बत की
खुलती जाती है पल पल
एहसास खुसबू बन
महका देते है रोम रोम
छल नही भावो में
पिघल जाता बस तन मन
आलिंगन करती स्नेह लता
सिमट जाती सारी कायनात
कोमलता और समर्पण से
पुरुस्कृत होता कण कण
- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल

बुधवार, 7 अक्टूबर 2015

... तू मेरी हो गई



नहीं जानता कैसे
तेरी मुस्कराहट
मुझसे जुड़ गई
और तुम मेरी बन गई 

चंद बातो से निकल
भावो में दिखने लगी
दिल में उतर कर
और तन मन में बस गई

अब तेरे बिन यूं तो
पल कोई कटता नही
सिमट कर मेरी बाहों में
न जाने कब तू मेरी बन गई

नीरस थे मौसम सारे
गुम थी जब तुम कहीं
पाया जिस दिन तुम्हे
सावन सी फुहार आ गई

तेरे इंतजार का
तेरे प्यार का
हर लम्हा महसूस किया
मिलते ही मेरी धरोहर बन गई

तेरी खुशी बन
तेरे गम अपना लूं
प्यार करता तुझे हर पल

जिस दिन से तू मेरी हो गई

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015

सच या झूठ




देख रहा हूँ
कभी होकर मौन
कभी बेबाक बन
जिंदगी की परतो को
उधड़ते बुनते जाल को
मशीन बना कर्म
छूट रहा कही धर्म
वादा मोहब्बत का
सुर बगावत का
दोस्ती सीमित लेकिन
उदगार ज़माने के
आस एहसास फीके है
अब सीख लिए सलीके है
रुतबा जिम्मेदारी का
मानसिकता फरेब की
'प्रतिबिंब' देख अपना
असमंजस में पड़ गया हूँ
सच या झूठ,

पहचान नही पा रहा हूँ

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015

मेरी जिन्दगी में तुम





मेरी जिन्दगी में तुम
कहो कहाँ कहाँ नही हो? 
तन मन में बसती हो
तुम हर रूप में शामिल हो

क्षितिज में उभरती
तुम पहली किरण संग
ढलती शाम से लेकर
तुम अंधेरी रात तक

सुबह की नर्म हवाओ में
दिन की गर्म हवाओ में
रात की सर्द हवाओ में
लिपटी सिमटी भावो में

चाहे हल्की बूंदा बांदी हो 
तुम झमझमाती बारिश में हो
तेज बारिश में भीगते हुए
बस तेरे ख्याल में रुझते हुए

तुम अकेलेपन की साथी हो
मेरे ख्यालो के गहराई में हो
मेरी नींद और ख्वाबो में हो
तुम हर गीत संगीत में हो

तुम एहसासों की बेल सी
रूठने मनाने की खेल सी
तुम साँसों की महक सी
मेरे मन की तुम वीणा सी

मेरे कर्म धर्म का स्तम्भ बन
तेरी मुस्कराहट से पुलकित मन
बोलो न मेरी जिन्दगी में

कहाँ कहाँ नही हो तुम ....


- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

खामोशी का शोर...







शब्दों का ताना बाना
कभी सवाल करता
वजूद बस मिट्टी सा
कभी यकीन दिलाता है


बनते बिगड़ते शब्द
उसकी बात करते है
कभी आवाज़ ओंधे मुंह
लहुलुहान गिरती है


खामोशी का शोर
शब्दों की भीड़ में
अकेला बात करता रहा
रिश्ते की आड़ में


रात में शब्द तन्हा है
कभी कविता बनते
कभी 'प्रतिबिम्ब' ये

क़त्ल भी कर देते है

शुक्रवार, 18 सितंबर 2015

तुम ....




रंग रूप का मुझे भान नही, बस जानता हूँ तुम मेरी हो
मेरे कण - कण में है जो रची बसी, वो खुशबू तुम हो
हाँ अपार सौन्दर्य हृदय का लिए, कभी तुम इठलाती हो
पढ़ मेरे नयनो की चंचल भाषा, कभी तुम शरमाती हो

हर्षित है तन - मन, चेहरे पर मुस्कान नित नूतन लिए
प्रेम पाठशाला में हो उपस्थित, नित नया अध्याय लिए
पुलकित करती है तुम्हारी वाणी, अलंकार प्रेम का लिए
रचती हर पल नवगीत, स्वर और सुर समर्पण का लिए

माधुर्य तुम्हारी जीव्हा पर, आँखों में बसता मधुर संसार
अंग - अंग सजते भावो से, प्रेम का होता अद्भुत शृंगार
संयोग है मिलन तेरा मेरा प्रिये, प्रेम बना अब आधार
परिपूर्ण निष्ठा का अहंकार लिए, है समर्पित तेरा संसार  

प्रेम की अब क्या परिभाषा दूं, बस जो कुछ हूँ तेरे लिए
प्रफुल्लित होता मेरा मन, तुझ संग या आभास तेरा लिए
महक उठती तन मन की बगिया प्रिये, एहसास तेरा लिए
तेरे पास बीता हर पल प्रिये, बन जाता है ख़ास मेरे लिए

भानु की किरण संग, कर प्रभु स्मरण मैं करूँ तेरा ध्यान
बनी रहे खुशियाँ तेरी, मिलता रहे जग में मान - सम्मान
मेरी अभिलाषा की आशा तुम, सफलता की हो तुम सोपान
जो चाहो पा जाओ तुम, हर कदम सफलता से हो पहचान

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

रविवार, 13 सितंबर 2015

ख़्वाब....






कोई ख्वाब कही इंतजार कर रहा है
हकीकत बनने को बस मचल रहा है
क्षितिज पर एक किरण अभी उभरी है
बस मेरी नज़र जाकर अब वही ठहरी है  

कल्पनाओ की परछाई साथ भाग रही है
दिलो की धड़कन उसकी गवाही दे रही है
एहसासों की मध्यम बयार चल तो रही है
लिपट लेना मिलकर हवा भी ये कह रही है

मेरे उभरते ख्वाब की जुम्बिश तुम सी है
जो नज़र झुकाए और नज़र चुराए आती है
कोमलता का शृंगार लिए मुझ से मिलती है
भावुकता से बस दिल बहला चली जाती है

खुले आसामा पर फिर चेहरा उतर आता है
बात ही बात में न जाने कहाँ खो जाता है
एहसासों का ‘प्रतिबिंब’ तब धुंधला जाता है
इन्द्रधनुषी आसमा फिर स्याह हो जाता है

मेला ख्वाबो का अक्सर टूट ही जाता है
मगर हसीन सा खिलौना साथ दे जाता है
खेलता रहता कोई, दिल सौदा कर लेता है
ख्वाबों के शहर में फिर, उम्र जाया करता है  


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...