पृष्ठ

शुक्रवार, 11 जून 2010

देखो क्या है बदला.........

देखो क्या है बदला.........




बदला जमाना बदल गई संस्कृति
हर रिश्ता चढ गया इसकी आहुति
हिन्दी खो गई अब जुंबा पर अंग्रेजी है समाई
करे खिलाफत जो उसकी सम्झो शामत आई
हमने भी पीछे - आगे खूब नज़र दौडाई
देखा क्या बदला, फिर अपनी समझ मे आई

मां पिताजी बन गये अब "मोम - डैड"
मित्रो से अब कहते है "हैल्लो "ड्य़ूड "
भैया मोरे बन गये है अपने "ब्रो"
बात करे तो लगता है जैसे करते"थ्रो"
बहना बन गई अब देखो "सिस"
आम हुये चारो ओर अब "किस"

घर जाकर अपनो से मिलते थे तब
अब मिलते  यार-दोस्तो से जाकर "पब"
जमाना बदल गया बदल गई अब सोच
चाय अपनी भूल गई, अब खुलती "स्कोच"
घर को अपना घर बना न पाये लेकिन
भाये हमको अब तो "रिलेशन - लिव इन"

बदल गई है सच मे कितनी  अब  "लाईफ"
"गे" का जमाना है, ढूढने पडेगे अब "हज़्बेंड -वाईफ"
पचता नही किसी को अब घर का "फूड"
कहते है "फास्ट फूड " है अब "वेरी गुड"
भूल गये है हम  एक दुसरे को देख मुस्कराना
"चैटिंग"और"स्माईली" का देखो आया ज़माना

..........................बदला है ज़माना

- प्रतिबिम्ब बडथ्वाल

बुधवार, 9 जून 2010

टिकट मुस्कराहट का....

टिकट मुस्कराहट का....

मुस्कराहट कंही खरीदनी नही पडती। येसे कई अवसर आते है जब छोटी छोटी बाते भी इसका कारण बन जाती है। एक छोटी सी घटना आज भी हुई जिसे आप लोगो के साथ बांटना चाहता हूँ।

अबु धाबी में आजकल निर्माण इतना चल रहा है कि यातायात हर जगह रुका हुआ प्रतीत होता है। गर्मी तो हाल खराब कर ही रही है। हां तो आज मुझे एक कार्य हेतु अल नूर् अस्पताल मे जाना था जो कि खलीफा स्ट्रीट में स्थित है। जब पहुंचा तो कार पार्किंग ढूढने मे समय लगा, तीन चार चक्कर लगाने पडे। तभी पार्किंग से फोर व्हील ड्राइव  निकलते हुये देखी। मैने दाय़ी तरफ का इशारा लगा कर गाडी खडी की और जैसे ही वो महाश्य निकले मैने अपनी गाडी खडी कर दी उस स्थान मे। मै अभी सोच ही रहा था कि पर्किंग टिकट किस जगह से लेना पडेगा, तभी मेरे शीशे मे खटखट हुई। मैने शीशा खोला कार का तो एक यूएई नागरिक काफी उम्र  वाले सामने खडे थे और उन्होने पार्किंग टिकट मेरी ओर बढा दिया। मै एक दम चौक सा गया। मैने उन्हे पैसे देने चाहे(3 दिरहाम) लेकिन उन्होने हंसते हुये कहा नही मेरा काम 10 मिनट मे हो गया अभी काफी वक्त है। मैने उन्हे धन्यवाद दिया और मै भी मुस्करा दिया उनकी इस दिल नवाज़ी पर। फिर जब मै कार से निकला तो वे ही महाशय थे जिन्होने कार निकाली थी और मैने वंहा लगाई थी। फिर से हम दोनो ने एक दुसरे को  देखा और मुस्करा दिये।

ये नही कि मैने 3 दिरहाम बचा लिये या उन्होने मुझ पर अहसान किया या जताया। वह गाडी निकाल कर सीधे जा सकते थे लेकिन रुक कर इस प्रकार से एक मुस्कारहट का तौहफा दे गये। हालाकि मैने कई बार इस तरह से किया है लेकिन मुझे किसी ने पहली बार इस प्रकार से दिया तो मै भी मुस्कराये बिना नही रह सका। इसके बाद मुझे 3-4 जगह जाना हुआ और सभी कार्य आसानी से निपट गये उस मुस्कराहट के अहसास के साथ। आखिर टिकट मुस्कराहट का जो था....

प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल

मंगलवार, 8 जून 2010

रोशनी की तलाश ...



एक गलियारा
कुछ अंधेरा
अपने मे समाये हुये
मै चला जा रहा था
इस गलियारे के
बीचो बीच 
रोशनी की तलाश मे
आंखे बडी हुई
मन मे एक डर
शरीर पर एक सिरहन
चेहरे मे सिकन
रुकती सी धडकन 

सहसा एक रोशनी
धीमे से गलियारे मे
फैलने लगी
सब कुछ साफ
नज़र् आने लगा
गलियारे का स्वरुप 
अलग सा था
मेरी सोच के विपरीत
जिसे अंधेरे में समेटा था
अब सब कुछ सहज था
ना डर था ना सिकन 
अधेरे और रोशनी का
बस ये अंतर था

इस रोशनी की तलाश 
अब जीवन मे भी है
इतना पता है मुझे
रोशनी मेरे भीतर है
बस  अहसास 
होने का इंतज़ार है
जब मै स्वयं को
इस रोशनी से
प्रकाशमय कर सकूं।

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 

शुक्रवार, 4 जून 2010

फिर एक अहसास हुआ


आज कुछ गुमसुम सा था
मन मे कुछ उतार चढाव सा था
मन के भीतर कुछ ज्वार भाटा सा था
अहसास कुछ चावल आटा सा था
कुछ चुन सकता था कुछ सब मिला सा था
वक्त भी कुछ हमसे जला भुना था

हर रिश्ते पर कुछ प्रश्न खडे थे
अपने ना जाने क्यो सडे पडे थे
हम भी बस अनजान खडे थे
अपनो से हम भी कुछ अडे खडे थे
दोस्त वे भी दूर खडे थे 
जिनके लिये हम भी कभी लडे थे

जिसने अपना जाना वो मुहं फुलाये खडा था
हाथ जिसका थामा वो भी अकडा खडा था
दीन दुनिया की रस्मो मे जकडा खडा था
हर दुशमन भी सामने अकडा खडा था
हर राह में भावो का यू रोड़ा खडा था
मुसीबत का सामने जैसे जोडा खडा था

इतने मे आई मन्द सी हवा 
छट गया जो फैला था धुआं
जो सोचा न था वो  हुआ
ना जाने कैसे ये सब हुआ
मन मे फिर एक अहसास हुआ
हर बात मे उनका फिर दीदार हुआ

-प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल , अबु धाबी, यू ए ई

बुधवार, 19 मई 2010

मै अबला हूँ!!!



मैं अबला हूँ
सदियो से हारती आई हूँ
यही हम कहते आये है।

मुझे हर पल कोसा गया
मेरे अर्थ को निर्थक किया
यही हम कहते आये है।

वेदना ही मेरा अस्तित्व है
हर पल मुझ पर जुल्म हुये
यही हम कहते आये है।

दुर्गा हो या पार्वती
गाते सब मेरी आरती
कहो कौन जीता कौन हारा?

सीता हो या सावित्री
पतिव्रता की है हम निशानी
कहो कौन जीता कौन हारा?

पीटी उषा हो या किरन बेदी
देश का सम्मान हमने है बढाया
कहो कौन जीता कौन हारा?

इंदिरा हो या प्रभा पाटिल
देश पर है राज किया
कहो कौन जीता कौन हारा?

हर युग की शान है नारी
प्रेम त्याग सम्मान का अर्थ हमसे बनता
कहो कौन जीता कौन हारा?

आज हम क्यो रोये रोना
स्वयं तैयार हमे है होना
फिर देखे  कौन जीता कौन हारा?

कसूरवार है जो नर नारी
उनको है सीख सिखानी
फिर देखे  कौन जीता कौन हारा?

दोष क्यो समाज को दे
अपने अधिकार का हम प्रयोग करे
फिर देखे  कौन जीता कौन हारा?

सदियो से सश्क्त है नारी
नर से करे न हम अंतर भारी
फिर देखे  कौन जीता कौन हारा?

चले साथ हम नर और नारी
सच्चे मन से निभाये अपनी जिम्मेदारी
फिर देखे  कौन जीता कौन हारा?

हर एक को शिक्षा और स्वास्थ्य मिले
भूख और गरीबी का नामो निशान मिटे
फिर देखो केवल हिन्दुस्तान जीतेगा।

(प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल, अबु धाबी, यूएई)

सोमवार, 17 मई 2010

करता धन्धा हूँ

खुदा का बन्दा हूँ 
आंख होते हुये भी बना अन्धा हूँ
करता धन्धा हूँ

करता धन्धा हूँ
कभी खुशियो का
खुशियां छीन लेने का हक रखता हूँ

करता धन्धा हूँ
कभी प्यार का
प्यार पाकर बेवफाई करना जानता हूँ

करता धन्धा हूँ
कभी दोस्ती का
पीठ पर छुरा घौंपने का आदी हो चुका हूँ

करता धन्धा हूँ
कभी रिश्तो का
रिश्तो से मुंह मोडने में अब माहिर हूँ 

करता धन्धा हूँ
कभी अपनो का
अपनो को बेगाने करने का हुनर जानता हूँ

करता धन्धा हूँ
कभी समाज का
समाज को बांटने का  धर्म जानता हूँ 

करता धन्धा हूँ
कभी देश का
देश को बेच डालने की काबलियत रखता हूँ

हां मै जिन्दा हूँ
खुदा का बन्दा हूँ
लेकिन इंसानियत से करता धन्धा हूँ

कुछ पल सोच लेता हूँ
अच्छा बुरा सोच लेता हूँ
अगले पल फिर अंधा हो जाता हूँ

फिर से करता धन्धा हूँ
हां मै जिन्दा हूँ
खुदा का बन्दा हूँ

-प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल 
अबु धाबी, यूएई

शुक्रवार, 14 मई 2010

आज फिर उनको...




आज फिर उनको हमारा ख्याल आया
सपने में आकर चुपके से मुझे जगाया

कहने लगी भूल जाओ कल की कहानी
चलो शुरु करे अब फिर एक नई कहानी

अपना सहारा तुम्हें बनाना चाहती हूँ
तुम को अपना प्यार बनाना चाहती हूँ

तुम ही तो हो मेरे श्रृंगार – दर्पण
करती हूँ मैं तुमको सब कुछ अर्पण

आज फिर मुझे सीने से लगा लो
अपने रूठे दिल को फिर से मना लो

अब कर ना सकूँगी और इंतजार
खड़ी हूँ लेकर मैं फूलो का हार

आज फिर उनको हमारा ख्याल आया
सपने में आकर चुपके से मुझे जगाया।


- प्रतिबिम्ब  बड्थ्वाल, अबु धाबी
(पुरानी रचना पुराने ब्लाग से)

बुधवार, 5 मई 2010

डा. बड़थ्वाल ....अखिर कब मिलेगा सम्मान?

डा. बड़थ्वाल ....अखिर कब मिलेगा सम्मान?
 
(उपर दिये गये दायी तरफ दो वाले चित्र - सौजन्य श्री यू सी जोशी (दिल्ली)

डॉ० पीताम्बर दत्त बडथ्वाल ( १३ दिसंबर, १९०१-२४ जुलाई, १९४४) हिंदी में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले शोध विद्यार्थ
जैसा कि हिन्दी साहित्य के ठेकेदार जानते है या जानकर भी अनजान बनते है कि डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिन्दी मे प्रथम डी. लिट ["हिन्दी काव्य मे निर्गुणवाद"] व शोध विद्दार्थी थे। हिन्दी साहित्य में उनका योगदान नकारा नही जा सकता। उनके बारे मे जानकारी कई जगह उपल्ब्ध है और कई शोध विद्दार्थी आज भी उनके शोध, लेख और निबन्धो को अपना आधार बनाते है। जब मैने पाया कि साहित्य समाज ने भी उन्हे वो स्थान नही दिया जिसके वो हकदार थे तब गत वर्ष मैने भी कुछ एक लेख उनके बारे में लिखे थे ताकि आम लोग भी जान सके इस महान साहित्यकार को हमारे देश या साहित्य समाज ने किसी कोने मे धकेल दिया है। जो अभी भी पढना चाहते है वे मेरे ब्लाग मे उन्हे पढ सकते है जिनके लिन्क नीचे दिये गये है।

1. http://merachintan.blogspot.com/2009/09/blog-post_30.html (डॉ० पीताम्बर दत्त बडथ्वाल - हिंदी में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले शोध विद्यार्थी)
2. http://merachintan.blogspot.com/2009/12/blog-post_12.html (१३ दिसम्बर याद आये डा. पीताम्बर दत्त बडथ्वाल (हिन्दी के प्रथम डी लिट)
3. http://views24hours.com/news.php?lang=hindi&id=412&mid=17 (डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - एक साहित्य्कार)

एक शोध कार्य([University of California, Santa Cruz CA 95064), first draft in September 1999 on - Guru Nanak and the ‘sants’ : A Reappraisal)  में डा.बड्थ्वाल को इस तरह जाना गया है जिसे मैने अपने फेसबुक के एक नोटस मे भी लिखा था जिससे पता चलता है कि विश्व ने भी उनके लेख या शोध कार्य को बहुत महान माना है:

Mark Juergensmeyer (1987) provides a summary of the ‘central Sant motifs’, based on the work of P. D. Barthwal (1936). Barthwal is acknowledged as a pioneer in attempting to identify “the major themes of Kabir, Nanak, Dadu and others of the ‘nirguna school’”, whose effort “has not been superseded”. Briefly, these themes are:
मार्क ज्यूर्गेन्समेअर  (1987) ने "केंद्रीय संत रूपांकनों" का एक सारांश दिया है जो कि पीडी बडथ्वाल (1936) के काम पर आधारित है. बडथ्वाल को  "निर्गुण स्कूल" के "कबीर के प्रमुख विषयो, नानक, दादू और अन्य" को समझने वालो में से अग्रणी माना जाता है और उनके प्रयासो को अभी तक किसी ने भी खारिज़ नही किया है। संक्षेप मे ये विषय है:
1. The Absolute as Nirguna सम्पूर्ण रूप निर्गुण
2. The Interior Path of Spirituality आध्यात्मिकता का आंतरिक पथ
3. The Necessity of a Guru एक गुरु की आवश्यकता
4. The Fellowship of Satsang सत्संग - सभा

डा. बडथ़्वाल ने अपने साहित्यिक कार्यो द्वारा विदेशी साम्राज्य से छुटकारा दिलाने के संर्घष में भी योगदान दिया और  ‘निर्गुण स्कूल` के शोध से समाज को जोडऩे वाली साहित्यिक विचारधारा को भी साहित्य की श्रेणी मे एक नये आयाम तक पहुंचाया।( उनकी अधिकतर रचनाओ का उल्लेख मेरे ब्लाग मे मौजूद है) डा. बड्थ्वाल ने गोरखनाथ की रचनाओं का संपादन  किया और उसे "गोरखवाणी" नाम से स्थान मिला। उन्होने नाथ सिद्धों की रचनाओं का भी संपादन किया था जिसे हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी ने "नाथ सिद्धो की रचनाये" मे शामिल किया है।

आज पुन: लिखने का मन इस तरह कर गया कि एक जगह पढने को मिला कि 2003 में उत्तराखंड की सरकार ने उनके पैतृक घर को एक स्मारक बनाने का आश्वासन दिया था,एवं गढवाल विश्वविद्यालय में एक पीठ स्थापति करने की और प्रतिवर्ष 50,000 रुपये की "साहित्य सम्मान पुरुस्कार" देने की घोषणा की थी.. पर ये सब अन्य घोषणाओ और आश्वसन की तरह कंही दब कर रह गयी है। अपने पैतृ्क स्थान मे भी उन्होने कई रचनाये लिखी आज भी उनके दुर्लभ कृतिया को सहेजने की जरुरत है हालाकि कई चोरी हो गई है या कुछ साहित्य के रहनुमा ये कह कर ले गये कि वे इसे पढेगे और् उसे उचित स्थान देगे जो अब तक गुम है।

भारत के और उत्तराखंड के सम्मानित, हिन्दी व गढवाली के लेखक और् कवि श्री पराशर गौड जी (सब्से पहली गढवाली फिल्म जगवाल" बनाने का श्रेय श्री गौड जी को ही जाता है) की एक टिप्पणी बहुत प्रभावित करती है इस संदर्भ मे "उनका वो मकान , जहा पर श्रीधेय डा साहिब ने जन्म लिया और अँतिम सास ली को मै कभी नहीं भुला पाउँगा ! वो मेरे लिए किसी बदरी नाथ के मदिर से कम नहीं था "

प्रिय मित्रवर प्रतिबिम्ब जी
आभार ! डा साहिब के बारे में लिखकर और उनके बारे में हिंदी वालो को बताने का जो परियास आपने की किया वो सराहनिया !
मुझे दो बार पाली जाने का सौभाग्य मिला ! एक तो जब मै अपनी पहली फीचर फिल्म बनाने का प्रयास कर रहा था ! वहा रहा ! होली से एक दिन पूरब की बात थी जब आने लगा तो सब लोगो ने अनुरोध किया की आप कल रुके , फिर जाना .. दुसरे दिन होली के कुछ साट लिए ! उनका वो मकान , जहा पर श्रीधेय डा साहिब ने जन्म लिया और अँतिम सास ली को मै कभी नहीं भुला पाउँगा ! वो मेरे लिए किसी बदरी नाथ के मदिर से कम नहीं था !
उनका लिखा और और जो रास्ता उन्होंने हमे बताया उसका ऋण तो हम कभी नही दे पायेंगे ! आज तो हिंदी में चाटुकारों और इसी जमात पैदा हो गई जो असली हिंदी के लेखको को अनदेखा सब कुछ अपने नाम करवाने में तुले है ! उन चाटुकारों को नमन ! उनकी चाटुकारिता के लिए " जिदाबाद " ! 
पराशर गौड़
October 2, 2009 3:22 PM 
 (काश हमारा देश या हिन्दी के साहित्यकार या सरकार कुछ येसा सोच पाती)

मैने एक चित्र डा बड्थ्वाल जी के घर(पाली गांव, पौडी गढवाल) का भी प्रेषित किया था कुछ दिन पहले जिसे श्री अमित बड्थ्वाल जी नी भेजा था मुझे। इस चित्र को देखकर दुख हुआ कि इस महान साहित्यकार का घर इस जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है और सरकार (खासकर उत्तराखंड की) इस ओर उदासीनता बरत रही है। वे भारत के गौरव है उत्तराखंड को तो नाज़ होना चाहिये कि येसे महान साहित्यकार ने उत्तराखंड मे जन्म लिया। अगर सही हृदय से हम उन्हे सम्मान देना चाहते है तो आज भी मौका है शुरुआत हो सकती है उन्हे कम से कम उन घोषणाओ को कार्यविंत करके।

मेरा सभी हिन्दी के रहनुमाओ तथा वेब साईट(सभी ग्रुपस / समूहो या न्यूज़ पोर्टल ) के कर्ताधर्ताओ से आग्रह है कि वे इस संदेश को  उन सभी तक पहुँचाये जो उन्हे उनके इस सम्मान को दिला सके जो इतने वर्षो से हिन्दी साहित्य मे चाटुकारिता, इर्ष्या या स्वार्थ की भेटं चढा हुआ है।

-       प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल, अबु धाबी (यूएई)

शनिवार, 1 मई 2010

प्यार की राह में


प्रेम तपस्या में

लीन होकर जाना

कुछ हद तक

प्यार की भाषा को

और उसकी परिभाषा को



प्रेम एक

सम्बन्ध है

मेल है

दिल के तारो का

परस्पर स्नेह का

विचारो का

भावनाओ का



एक दूजे का

सहारा है प्यार

समर्पण और आदर का

सामंजय है प्यार



शायद इस दुनिया मे कई

प्रेम पुजारी है

फिर भी

प्रेमबन्धन मे पूर्ण नही



प्यार मोह्ब्बत के इस

मनचले खेल ने

"प्रतिबिम्ब " तुम्हें

बहुत कुछ सिखलाया है

और सिखा रहा है



अरे!!! ये किसकी आवाज है

जो चुपके से मेरे कानो मे

शहद घोल रही है और

अपने करीब बुला रही है



अच्छा मैं चला और कुछ

सीखने की चाह मे - प्यार की राह में।


- प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल
(एक पुरानी रचना पुराने ब्लाग से)




मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

नर और नारी, कौन किस पर भारी



"मेन आर रिस्पोन्सिबल"

बहुत दिनो से सोच रहा था कि पुरुष को गलत ठहराना कितना जायज़ है और कितना गलत है। आये दिन(आजकल कुछ ज्यादा) महिलाये स्वयं को न जाने हमेशा क्यो सती सावत्री और पति को बस अय्याश ही या गलत करार देने से नही चूकते। अपवाद महिला हो या पुरुष दोनो पर लागू होते है। इसलिये अगुँली केवल पुरुष उठाकर उसे कटघरे मे खडा करना कंहा तक न्यायसंगत है। कुछ हद तक पुरानी धारणाये आज भी हमारे दिलो दिमाग में छायी हुई है लेकिन बदलते युग मे परिवर्तन हो रहे है और आगे भी होंगे। नारी समस्या, नारी सशक्तीकरण, नारी अत्याचार, नारी मुक्ति या नारी कल्याण जैसे मुद्दे किसी भी मीडिया या महिलाओ को उकसाने के लिये काफी है। इन सब को देखने के बाद/पढने के बाद लगता है कि  महिलाओ पर  अत्याचार बढ गये है और शोषण भी। हकीकत में महिलाये आज कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है,उन्हे स्थान मिल रहा है और यह जगह भी पुरुषो की बदलती सोच का नतीजा है। हां कही पर महिलाओ ने जंग भी की है,अपनी काबलियत का लोहा भी मनवाया है और स्थान हासिल किये है।

महिलाये और पुरुष एक समान तो नही हो सकते। जब दो महिलाये एक नही हो सकती या सोच सकती या कर सकती तो फिर पुरुष-महिला समान कैसे हो सकते है। यंहा तक कि प्रक्रति ने भी उन्हे अलग अलग बनाया है। इंसानियत और इंसान को एक नज़र से देखा जाना चाहिये, यह सच है। नारी तो प्रेम और ममता का पर्यायवाची है फिर उसे पुरुषो से इतनी घृणा क्यो। हम क्यो इतने असंवेदनापूर्ण रवैया अपना रहे है। आज भी कई माताये कार्य भी करती है, घर भी बिना किसी शिकायत के चलाती है और यह खूबी भी उन्हे पुरुषो से अलग करती है। लेकिन आज कई महिलाये इसे शोषण या एक हक की बात कह कर अपनी इस खूबी से दूर हो रही है। विचारो या कहने की स्वंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढावा दिया जा रहा है। आज महिलाये लिव -इन या सेक्स को अपनी व्यक्तिगत् अधिकार/सोच  मानते हुये हर सीमा को लांघने के लिये तैयार है। उसके पहनावे में इतना परिवर्तन आ गया है कि कई महिलाओ को जिश्मनुमाईशी मे भी शर्म नही आती।(मेरे इस कथन को कृप्या अपवाद की तरह देखे सम्पुर्ण महिला वर्ग को इसमे ना उत्तारे)।

पैदा होने के साथ ही बिटिया को प्यार (अधिकतर आप मानते होगे, चाहे आपोसिट सेक्स से लगाव्) करने वाला शख्स पिता ही है, इसके विवाह तक उसे दुलार व उसके लिये हर कार्य् को तैयार होने वाला पिता ही है। अगर बिटिया बाहर है रास्ते मे कोई अनहोनी ना हो उस पर पिता ही ज्यादा फिकरमंद होता है,शादी के वक्त भी पिता मां से ज्यादा दुखी होता है चाहे उसकी आंखे बयान ना करे पर मन अधिक रोता है उसका। उसके/ उसकी सुरक्षाके प्रति अधिक चितितं इसी कारण से कई बार कठोर कदम भी लेता है। शादी के पश्चात भी बिटिया खुश रह् सके उसे उसकी ज्यादा चिंता रहती है और उसके लिये कुछ भी करने के लिये तैयार खडा होता है। भाई(पुरुष) भी अपनी बहिन के लिये हर प्रकार के जोखिम उठाने को तैयार रहता है। बहार कोई महिला को छेडे या कंही उपेक्षित  हो रही हो तो भाई का खून कैसे खौलता है उस भाई से पूछिये। पुरुष अपनी मां, बहिन व पत्नी के लिये ज्यादा ऱक्षात्मक (प्रोटेक्टिव्) दृष्टीकोण रखता है। एक प्रश्न आप लोग(खासकर महिला मित्र) उठयेगे ही कि जब अपने परिवार के प्रति है तो दुसरो की मां बहनो और पत्नियो के लिये क्यो नही। कुछ एक उदाहरण मिलेगे आपको जंहा येसा होगा लेकिन सामान्यत: यह धारणा गलत है। यही प्रश्न अगर महिला मित्रो से पुछा जाये कि दुसरे के भाई, पिता या पति के लिये भी आप वही नज़रिया रखते है त्तो उत्तर शाय्द ..... लेकिन आपका मन जानता है। इस पर कई उदाहरण दिये जा सकते है लेकिन फिर मै यह कहना चाहूंगा येसे उदाहरणो या अपवादो से सभी महिलाओ को उस श्रेणी मे नही धकेला जा सकता।

महिला ही घर की बागडोर संभालती है इसलिये उसे गृहणी कहा जाता है। पति भी उसी के इशारो पर चलता/नाचता है। मां भी बेटे की कामना करती है, बेटा-बेटी मे अंतर भी मां ज्यादा दिखलाती है वो भी एक महिला है, भ्रूण की जांच को स्वीकारने और अस्वीकारने के लिये भी मां जिम्मेदार होती है(अगर उसे बलपूर्वक कराया जाये तो शिकायत की जा सकती है), वो भी एक महिला है, बहू पर अत्याचार(आमतौर पर धारणा) करने वाली भी सास के रुप मे एक महिला ही होती है। बेटा भी मां का कहना ज्यादा मानता है, पत्नी के इशारो पर ही मां-बाप से दुशमनी मोल लेता है। कहते है कि सफलता के पीछे भी महिला का हाथ होता है उस्के पीछे एक कारण यह है कि पत्नी अपने पति को दूसरो से अलग देखना चाहती है उसे उकसाती है (जो कि सकारात्मक है) लेकिन अगर वह अस्फल है या पुरुष  परिवार से नाता तोडा बैठा है तो उसके लिये स्त्री को जिम्मेदार क्यो नही( उस पर भी पुरुष के उपर अगुँली कि वह औरत के बहकावे मे आ गया)।कितने पुरुष इसी कारण से तबाह हुये है। सच पूछा जाये तो पुरुष और महिला एक दुसरे के पूरक है लेकिन अपवादो को ढाल बनाना और् पुरुष को ही दोषी करार दिया जाना फैशन बन गया है। आज महिलाये इतने इतने बडे औहदो पर है हर क्षेत्र में है तो क्या उन्हे अपने पिता, भाई या पति का सहयोग नही मिला(कृपया कुछ एक उदाहरणो को इससे ना तौला जाये)। और अगर नही हुआ या हो रहा है तो महिलाये क्यो जिम्मेदार नही इसके लिये। समाज के चरित्र के विकास के लिये परंपराओं व संस्कृति का श्रेष्ठता पूर्वक निर्वाह होना आवश्यक है जिससे देश/समाज और नागरिकों के जीवन का निर्माण होता है। अपनी परंपराओ को गलत सिद्द करके हम बदलाव को सही नही मान सकते। मैने अपने कई जगह( चर्चाओ मे-खास्कर फेसबुक मे मौका मिला) कहा है कि सुधार की गुजाईंश हर जगह है। यदि कही गलत हो रहा है तो क्या इसके लिये हम स्वय तो जिम्मेदार नही क्योकि कंही हम अपनी संस्कृति से दूर हो रहे है सोच का विषय है।  स्त्री जो कि परिवार का एक आधार हुआ करती थी/है परिवार के लिये आज वह समानता के नाम पर विद्रोह को जन्म दे रही है अपने स्वार्थ की खातिर और पुरुष उसमे सहभागी है। सास ससुर को तो बस शोषण के नाम पर वृ्द्द आश्रम जैसे संस्थानो मे धकेल दिया जाता है - पुरुष इसमे क्यो हिस्सा लेता है सभी को मालूम है। आप मे से कई कहेगे हम तो येसा नही करते या किया - जी हाँ मै सब्को दोष नही दे रहा हूँ केवल अपवादो को। यही मेरा कहना है कि अपवादो को ढाल न बनाया जाये पुरुष को दोषी करार देने के लिये। हालत ये है कि पुरुष की तो गलती हो या ना हो बकरा उसे ही बनना पडता है।

पुरुष -महिलाये एक-दूसरे के पूरक है, मित्र या सहकर्मी है, कई मुख्य औहदो पर भी साथ साथ है। फिर भी यह मान लेना कि पुरूष महिलाओं के अधिकारों का हनन करता है या महिलाओं पर अत्याचार करता है, उचित नहीं है। हम नर और नारी की समानता की बात करके, नारी अधिकारों की बात करके नर और नारी को एक दूसरे का प्रतियोगी बना दिया है। कहने का तात्पर्य यह है कि सभी को शिक्षा मिले, सब्की जरुरते पुरी हो, विकास का अवसर सब्को मिले, सम्मान मिले और समाज मे सभी वर्गो को इसमे एक सा स्थान मिले।इस पर ही ज्यादा तवज़्ज़ो दी जानी चाहिये। अगर किसी के अनुभव खट्टे है तो उससे पुरे पुरुष समाज को दोश देना मै उचित नही मानता। हमारी महिला वर्ग (अधिकतर) भावनाओ मे जल्द बह जाती है फिर् वह सब भूल जाती है अपने पिता भाई पति के अस्तित्व को और् वह भी उनके साथ खडी हो जाती है पुरुषो को कटघरे मे करने हेतु। पुरुश यंहा भी महिला को बचाने हेतु तैयार खडा मिलता है। आप कोई भी उदाहरण लिजिये जब कही बात होती है या उठती है कही लेख या कविता मे येसा जिक्र हो तो पुरुष( अधिकतर) उनके साथ खडा मिलता है। अब ब्लाग या फेसबुक इत्यादि जगह देख लिजिये स्त्री कुछ भी लिख दे तो भीड खडी हो जाती है, प्रतिक्रिया पर प्रतिक्रिया(कुछ एक जो वाकई काबिले तारीफ लेखन करती है) और पुरुश बेचारे(यदि वो कोई महान हस्ती या जाना माना नही है तो) को तो पढाने(अच्छा या बुरा) के लिये भी ढूढना पडता है।

मुझे किसी भी महिला या महिला मित्रो से कोई शिकायत नही है पर सोच को बदल कर देखिये, आप कोमल नही मजबूत है। हाँ जँहा कुछ अपवाद है उन्हे नज़रो मे लाये समाज़ की और हम सभी स्त्री व पुरुष् मिलकर उसे सुधारे ना कि केवल पुरुष को गलत बता कर। हमे मानव कल्याण(पुरुष या स्त्री, छोटा या बडा, किसी भी जाति या धर्म) हेतु एकबध होना चाहिये इसके लिये कार्य करने चाहिये, प्रतियोगी के रुप में नही। और भी कई भाव आ रहे थे फिल्हाल विराम लगा रहा हूँ। फिर कभी मौका मिलेगा तो जरुर लिखूंगा।

प्रतिबिम्ब बड्थ्वाल
अबु धाबी, यूएई
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...