पृष्ठ

शनिवार, 8 अगस्त 2009

आ गई अब बरसात की बारी


सन १९७९ में जब पहली बार बारिश देख कर कुछ लिखने का मन हुआ तो शब्द कुछ इस तरह उभर कर आए थे। आज भी मेरी डायरी के पन्ने पर पहली कविता यही है।



प्रतीक्षा थी तेरी वर्षा रानी,
बहुत की तूने आनाकानी।

मोरो ने नाच कर दिखाया,
हमें वर्षा का संदेश सुनाया।

चारो ओर छा गई समां निराली,
घटा है छाई काली – काली।

चिडियों ने पंख फडफ़डाये,
बादल है अब गडगडाये।

जब आई बरखा रानी,
चारो ओर फैल गया पानी।

भर गये सब नदी तालाब,
चारो ओर खिले कमल गुलाब।

कोयल ने कू कू कर,
मन को सांतवना दी गाकर।

हरी भरी हुई है डालिया
पक्षी करने लगे उनसे अठखेलिया।

हरियाली की यों आ गई बहार है,
खुश हुये सब नर नार है।

- प्रतिबिम्ब बडथ्वाल


शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

दूर जाना ना..




प्यार करना तो डरना ना
डरना तो प्यार करना ना

खुबसूरत बन कर तो आना ना
आना तो दिल लिये बिना जाना ना

वादे तो झूठे करना ना तो
करना तो बिना निभाये जाना ना

मेरे दिल से खेल खेलना ना
खेलो तो रुठ कर जाना ना

दिल के करीब तो आना ना
आना तो दूर जाना ना

दूर तुम मुझसे होना ना
होना तो प्यार भुलाना ना


-प्रतिबिम्ब बडथ्वाल
( 1984 मे लिखी कविता आप लोगो के लिये)

सोमवार, 20 जुलाई 2009

कौन है रचनाकर (मेरी पहली रचना मेरे सब्से पहले ब्लाग पर)



जीवन की संरचना में,
कौन है रचनाकर ?
कैसे इस रचना को
रच देता है रचियेता ।
हर रंग से वशीभूत होकर,
भर देता है रंग रचियेता

हर एक भिन्न - भिन्न है,
रंगो का मिश्रण भी अलग है,
सबके जीवन में रंग अलग है,
हर रंग का आकर्षण अलग है,
जीवन की संरचना में,
कौन है रचनाकर ?



रचियेता की रचना में
रंग की अखरता में,
रंग की सरलता में,
रंग की सहजता में,
रंग की विभिन्नता में,
रंग की एकता में,
रंग की भावना में,
रंग की ताकत में,
बदल जाता है,
हर रंग का मतलब
जीवन की संरचना में,
कौन है रचनाकर ?


धूप छांव के रंगो में,
इन्द्रधनुष बन जाते है ।
रंग से रंग मिल जाते है,
जीवन से जीवन मिल जाते है ।
रचनेवाला छोड़ जाता है,
हर रंग का रंग जीवन भर ।
जीवन की संरचना में,
कौन है रचनाकर ?



- प्रतिबिम्ब बडथ्वाल

(मेरी प्रथम रचना मेरे प्रथम ब्लाग पर आपके लिये प्रस्तुत 23/11/2007)

गुरुवार, 16 जुलाई 2009

मेरा वतन


कश्मीर से कन्याकुमारी को पहचान ले
बंगाल से गुजरात की ताकत जान ले
अपना कर्तव्य अब हम समझ ले
कमजोर नहीं हम दुश्मन अब जान ले

अहिंसा के पुजारी बसते है यहाँ
वीर सेनानी जन्म लेते है यहाँ
अतिथि का आदर करते है यहाँ
दुश्मनों को सबक सिखाते है यहाँ

आंतक यहाँ कोई न फ़ैलाने पाये
बुरी नज़र ना कोई लगने पाये
राजनीति ना हम को बांट पाये
आओ देशहित में हम साथ हो -जाये
-प्रतिबिम्ब बडथ्वाल्।
( पहले की एक रचना)
प्र्

मंगलवार, 14 जुलाई 2009

मुश्किल है अपने से दूर करना


आसान है तुमको गले लगाना

मुश्किल है अपने से दूर करना

आसान है प्यार का इजहार करना

मुश्किल है तुम बिन इंतज़ार करना

आसान है तुम से नज़रे मिलाना

मुश्किल है तुम से नज़रे चुराना

आसान है तुमसे प्यारी बाते करना

मुश्किल है तुम से रुठ कर बैठना

आसान है तुम से दोस्ती करना

मुश्किल है तुम से बेवफाई करना

आसान है तुम पर अहसान जताना

मुश्किल है तुम से अहसास छुपाना

आसान है तुम रुठो तो मनाना

मुश्किल है तुम से फासले बनाना

आसान है तुमको नज़रो में बसाना

मुश्किल है अपने से दूर करना


- प्रतिबिम्ब बडथ्वाल

(यह भी एक पुरानी रचना है)

मंगलवार, 7 जुलाई 2009

तुमसे बिछड़ा तो ऐसा लगा


तुमसे बिछड़ा तो ऐसा लगा
रेगिस्तान सा आभास लगा
होश अपने खोने लगा
जोश मेरा हिलने लगा

रेत का असहाय टीला
चारो ओर फ़िर भी गी्ला
रेत के बिखरते कण
दर्द के बिलखते क्षण

यादों का बहता सैलाब
फ़िर भी ना मिलते जबाब
पल-पल उखड़ती सांस
सहारा ढूँढती रही आस

इस मरुस्थल में जाना
प्यार का अपना फंसाना
तुमसे दूरी का अहसास
और पास होने का आभास
- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल
( यह भी एक पुरानी रचना )

बुधवार, 1 जुलाई 2009

फ़िर क्या बदला?


नई सुबह, नया दिन
बीत गये कुछ लमहे
अब रात होने को आई
क्या अलग था कल से
सोचने लगा इस शाम से


कुछ भी नहीं बदला
क्या बदला मैं ?
क्या बदले तुम ?
क्या बदल गये वो ?
बदला तो क्या बदला ?


दिन वही, रात वही
फिर क्या बदला ?
तुम वही, मैं वही
फिर क्या बदला ?
भूख वही, प्यास वही
फ़िर क्या बदला ?
हँसी वही, आँसू वही,
फ़िर क्या बदला ?
ईर्ष्या वही, प्यार वही
फिर क्या बदला ?
रिश्ते वही, नाते वही
फिर क्या बदला ?
दर्द वही, पीड़ा वही
फिर क्या बदला ?


रात की काली स्याही में
सुबह की उभरती लाली में
शायद सुबह कुछ बदल जाए
इसी आस में कल के इंतजार में

- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल

( यह भी मेरी पुरानी रचनाओ से ली गई है )

रविवार, 28 जून 2009

कैसे ?



दूरियां दर्मियां होती तो
पास तुम्हारे हो्ता कैसे?
आंखे मिलती नहीं हमारी तो
इन आँखो में बसाता कैसे?
तुमसे अनजान होता तो
अपनी जान बनाता कैसे?
आवाज सुनी ना होती तो
प्यार के स्वर सुनता कैसे?
इंतजार किया न होता तो
मिलने का पल समेटता कैसे?
अहसास रुक जाते तो
सांसे यूं समाती कैसे?
प्रीत तुमसे की न होती तो
गीत मन के लिखता कैसे?
- प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल
(यह भी मेरी पुरानी रचनाओ में से एक है )
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...